Good World

Good World

Friday, August 2, 2013

अभिभावकों का उत्तरदायित्व

बहुत से माँ-बाप तो बच्चों को पैदा करने, खिलाने-पिलाने, स्कूल आदि में पढ़ने की व्यवस्था तक ही अपने उत्तरदायित्व की इतिश्री समझते हैं किंतु इससे बच्चों के निर्माण की संपूर्ण समस्या का हल नहीं होता, हालांकि बच्चों के विकास में इनका भी अपना स्थान है। बच्चों में अच्छी आदतें डालना, उनमें सद्गुणों की वृद्धि करके सुयोग्य बनाना एक महत्वपूर्ण बात है। यह असुरता से देवत्व उत्पन्न करने, पशुत्व को मनुष्यता में बदलने की प्रक्रिया है, एक सूक्ष्म विज्ञान है। बच्चों को प्यार करना, खिलाना, पिलाना, उसका संरक्षण करना तो पशुओं में भी पाया जाता है।


- माता भगवती देवी शर्मा

Character​: A Paramount Asset

Character is man's greatest strength and wealth. An immoral person would be considered poor in every sense, even if he is owner of the endless assets of material world. On the other hand even the poor and impoverished in society always keeps his head proudly high with good character, and has a shine in his eyes and luster on the face. On the contrary, a characterless man can not hide his fraudulent personality under the velvet of cleverness.

None of the world's outstanding achievers who is not a fully virtuous person. The power to lead and change the mass or society is derived from the character only. Whatever development of human society has occurred till date, or the growth and development will happen in future, is due to the virtuous and benevolent people who are doing their duty towards society.

-Pt. Shriram Sharma Acharya

चरित्र एक सर्वोपरि संपदा

चरित्र मनुष्य की सबसे बड़ी शक्ति और संपदा है। संसार की अनंत संपदाओं के स्वामी होने पर भी यदि कोई चरित्रहीन है तो वह हर अर्थ में विपन्न ही माना जाएगा। निर्धन एवं साधनहीन होने पर चरित्रवान का मस्तक समाज में सदैव ऊँचा रहता है, उसकी आँखों में चमक और मुख पर तेज विराजमान रहता है। इसके विपरीत चरित्रहीन का व्यक्तित्व अपनी मलीनता की मखमल में भी नहीं छिप सकता।

संसार में उल्लेखनीय कार्य करने वालों में से एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं रहा है जो पूरी तरह से चरित्रवान न हो। जन-नेतृत्व करने अथवा समाज की गति बदल देने की शक्ति केवल चरित्र से ही प्राप्त हो सकती है। मानव समाज का जो भी विकास आज तक हुआ है, या जो उन्नति और विकास आगे होगा उसके पीछे चरित्र धनी, सदाचारी लोगों का ही कर्त्तव्य रहा है और आगे भी रहेगा।





-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य

"Character and Wealth"

The integrity is a great asset in itself. Great men possess the only wealth in the form of their character with its support they continue to proceed on their path of progress. Value of character is far greater than the value of monetary funds. Author of the Mahabharata also wrote :

Vrittam Yatnen Sanrakshet Vittameti ch Yaati ch.
Akshino Vittatah Kshino Vrittatastu Hato Hatah

“One should protect the character with great efforts, as money is transient, comes and goes, loser of money is not inferior, but the person, whose character is destroyed, he himself is entirely destroyed."

Those who lost character in the greed for money or those who earned money but lost character, have actually acquired wealth through sin only. A man of loose character is nowhere respected in spite of his wealth, on the other hand, a man of good moral character is respected everywhere even if financially poor.

People show superfluous respect to the rich for fulfilling their selfish motive. Once the purpose is served, or the hope of any gain vanishes, the selfish will move away from the rich if the rich is weak by character.

-Pt. Shriram Sharma Acharya,

"चरित्र और धन"

सच्चरित्रता अपने में एक महान संपदा है। महापुरुषों के पास सबसे बड़ी पूँजी उनके चरित्र की ही होती है, जिसके सहारे वे निरंतर अपने प्रगति पथ पर बढ़ते जाते हैं। चरित्र की महत्ता धन संपदा से कहीं अधिक बढ़कर है। महाभारतकार ने भी लिखा है-
'वृत्तं यत्नेन संरक्षेत् वित्तमेति च याति च।
अक्षीणो वित्ततः क्षीणो वृत्ततस्तु हतो हतः।।

'चरित्र की यत्नपूर्वक रक्षा करनी चाहिए धन तो आता-जाता रहता है, धन से हीन व्यक्ति हीन नहीं होता, किंतु चरित्र नष्ट हो जाने पर पूर्णतया नष्ट हो जाता है।’

जिसने धन के लोभ में चरित्र खोया अथवा चरित्र खोकर धन कमाया उसने मानो अनर्थ कमाया है। चरित्रहीन व्यक्ति का संसार में कहीं भी आदर नहीं होता, भले ही वह कितना ही धनी-मानी बन गया हो, इसके विपरीत चरित्रवान् व्यक्ति अभावग्रस्त स्थिति में भी सर्वत्र सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।

धनी का आदर तो लोग स्वार्थ वश करते हैं। स्वार्थ निकल जाने पर अथवा आशा न रहने पर स्वार्थी व्यक्ति तक उस धनवान् का आदर करना छोड़ देते हैं जिसके पीछे चरित्र का बल नहीं।


-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य,

"Achievement of Self-satisfaction"

Self-satisfaction is the greatest achievement of human life. To achieve this, high moral character is essentially required. Even if a person achieves instant success cunningly through immoral ways, he keeps on burning himself in the fire of self-pity and self-torture. The ghosts of disdain and self-contempt keep on haunting him. Those people of loose character always pay the penalty in terms of mistrust and lack of public cooperation. The people passing through this torture can never keep their heads high and remain desolate. In spite of facing such hardships if someone acquires luxury and glory in life, clearly he earned very little but lost a lot. People who understand the importance of high moral character are always benefited by getting public respect, self-satisfaction and also divine grace, available only to great souls.

-Pt. Shriram Sharma Acharya,

"आत्म-संतोष की उपलब्धि"

आत्म-संतोष मानव-जीवन की महानतम उपलब्धि है। इसे प्राप्त करने के लिए उच्चस्तरीय चरित्र की अनिवार्य आवश्यकता पड़ती है। कुटिलतापूर्वक अनीति अपनाकर कोई व्यक्ति तात्कालिक सफलता भले ही प्राप्त कर ले पर आत्मग्लानि और आत्म प्रताड़ना की आग में सदा ही झुलसते रहना पड़ेगा। आत्मग्लानि-तिरस्कार जैसे प्रेत पिशाच उनके पीछे लगे ही रहते हैं, जो चरित्र की दृष्टि से दुर्बल होते हैं, अविश्वास और असहयोग का दंड ऐसे लोगों को हर घड़ी भुगतना पड़ता है। इस प्रताड़ना को सहन करने वाले कभी सिर ऊँचा उठाकर नहीं चल सकते और सदा अपने को एकाकी अनुभव करते हैं। इतनी हानि उठाकर किसी ने कुछ वैभव अर्जित भी कर लिया तो समझना चाहिए उसने गँवाया बहुत और कमाया कम। उच्च चरित्र को अपनाए रहने की महत्ता को जो समझते हैं, वे आत्म संतोष, लोक सम्मान के साथ-साथ दैवी अनुग्रह भी प्राप्त करते हैं और महामानवों को मिलने वाले सम्मान से लाभान्वित होते हैं।


-पं. श्रीराम शर्मा आचार्य